मंत्री अकबर ने 94 परिवारों को बांटे आवासीय पट्टा, सामुदायिक भवन का भी हुआ भूमिपूजन - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Saturday, 15 July 2023

मंत्री अकबर ने 94 परिवारों को बांटे आवासीय पट्टा, सामुदायिक भवन का भी हुआ भूमिपूजन



कवर्धा- कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने आज नगर पालिका कार्यालय परिसर में 94 हितग्राहियों को आवासीय पट्टा प्रदान किया। आवासीय पट्टा लेने के लिए पहुंचे वार्डवासियों से कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। उन्होनें पट्टा प्राप्त करने के लिए आये सभी हितग्राहियों को बधाई दी व पट्टे के आधार पर मकान निर्माण करने के लिए शुभकामनाएं दिये। 

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथों 1 हजार 499 हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत उनके आशियाने का अधिकार प्रदान किया जा चुका है उन्होनें कहा कि इस तरह से आगे भी जरूरतमंद व पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण करेगें। कैबिनेट मंत्री मो.अकबर द्वारा लगातार कवर्धा प्रवास के दौरान नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत निवासरत परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण कर रहे है। कैबिनेट मंत्री मो.अकबर अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान नगर पालिका कार्यालय परिसर में राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत नगरीय क्षेत्र के 94 परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से सभी परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण किया। 



     94 परिवारों को मिला आवसीय पट्टा

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्डाे के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होनें सभी पात्र परिवारों को पट्टा प्रदान कर शुभकामनाएं दी तथा हितग्राही का एक साथ सभी के साथ संयुक्त फोटोग्राफी कराई।

    सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने अधोसंरचना मद अंतर्गत 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले मिनीमाता अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं विधायक निधि मद अंतर्गत 10 लाख की लागत निर्मित होने वाले नामदेव समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर समाज के लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन गण, सीमा अनंत समाज प्रमुख अनुसूचित जाति, नामदेव समाज जिलाध्यक्ष अमिताभ नामदेव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित सामाजिक बंधुजन उपस्थित थे।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages