प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने विधायक कार्यालय घेराव कर किया प्रदर्शन - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Sunday, 16 July 2023

प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने विधायक कार्यालय घेराव कर किया प्रदर्शन

 


कवर्धा
:-  प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक की वादा खिलाफी और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज बड़ा प्रदर्शन किया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से नियुक्त पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस लुभावने घोषणापत्र की बदौलत कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार प्राप्त की थी उस घोषणापत्र के वादों को पूरा करने में विफल रही. जिसके कारण हो भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय विधायक के निवास/ कार्यालय का घेराव कर उन्हें वादा पूरा करने के लिए मजबूर करने के लिए ये प्रदर्शन कर रही है. सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कवर्धा विधायक मो. अकबर के कार्यकाल में पूरे क्षेत्र में विद्वेषपूर्ण राजनीति की जा रही है. व्यापार करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. भाजपा समर्थित सरपंचों को धारा 40 के तहत बर्खास्तगी का डर दिखा कर कांग्रेस प्रवेश कराया जा रहा है. लेकिन अब चुनाव को सिर्फ तीन ही महीने बचे हैं, जनता भी चुनावों का इंतजार कर रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता फिर से भाजपा सरकार बनाएगी क्योंकि भाजपा सरकार का मतलब ही विकास है. 

इससे पहले भाजपा संगठन में कवर्धा जिले के नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक साहू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मो. अकबर के नेतृत्व में कवर्धा के शांत राजनैतिक माहौल को बिगाड़ने का काम हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब उठ खड़े हुए हैं और इस सरकार को उखाड़ फेंकने तथा कवर्धा विधायक को हराने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं. 


इन लोगों ने सभा को संबोधित किया

पूर्व विधायक डा. सियाराम साहू, वरिष्ठ नेता रामकुमार भट्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, देवकुमारी चंद्रवंशी, शिवनाथ वर्मा, महामंत्री संतोष पटेल, वीरेंद्र साहू,भुनेश्वर चंद्राकर, मनीराम साहू, पियूष सिंह, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,सनत साहू ने भी सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सभा का संचालन राजेंद्र चंद्रवंशी ने किया.


विधायक कार्यालय के घेराव में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

गांधी मैदान में एकत्र कार्यकर्ताओं की सभा के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू और कार्यक्रम प्रभारी कोमल जंघेल के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई. जो पूरे जोश और उत्साह भरे नारों के साथ विधायक कार्यालय के घेराव के लिए वीर स्तंभ चौक पहुंचे. जहां पुलिस ने बैरिकेटिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश भी की. काफी नारेबाजी के बाद भाजपा नेताओं ने सरकार और क्षेत्रीय विधायक की विभिन्न नाकामियों को लेकर माननीय राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा.

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages