भाजपा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ पंडरिया में प्रदर्शन, क्षेत्रीय विधायक कार्यलय भी घेरा - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Tuesday, 18 July 2023

भाजपा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ पंडरिया में प्रदर्शन, क्षेत्रीय विधायक कार्यलय भी घेरा


 पंडरिया : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम के नेतृत्व में आज पंडरिया विधायक कार्यालय का घेराव किया गया. घेराव के पहले सामुदायिक भवन में पंडरिया विधानसभा से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी सभा की. जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व संसदीय सचिव मोती राम चंद्रवंशी, डा सियाराम साहू, रामकुमार भट्ट, विशेषर पटेल, अनिल सिंह, गोपाल साहू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा, जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता, संतोष पटेल, रघुराज सिंह, सीताराम साहू, कुलदीप सिंह छाबड़ा, खेम सिंह, कल्याण ठाकुर, चंद्र कुमार सोनी, नवल पांडे, भावना बोहरा, जल्लू साहू, विशाल शर्मा, अमन पाठक, विधानसभा प्रभारी दिलीप सिंह, हुकुम सिंह सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी उपस्थित थे.



 वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए जहां कांग्रेस सरकार के पिछले साढ़े चार वर्ष की नाकामियों की विस्तार से चर्चा की वहीं प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी अपनी बाते रखीं. जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू, मोतीराम चंद्रवंशी सहित वक्ताओं ने गन्ना किसानों के रिकवरी/प्रोत्साहन राशि सहित समस्त भुगतान में विलम्बग्रा मीण एवं शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, समस्त गरीब हितग्राहियों को प्रधान मंत्री आवास(ग्रामीण) स्वीकृत नहीं करने ,जिला में बढ़ते अपराध, जुआ, सट्टा, नशाखोरी,चोरी डकैती ,पीएससी एवं व्यापम के माध्यम से हुए भर्ती परीक्षाओं में भारी भ्रष्टाचार ,शराबबंदी नहीं किया गया बल्कि गांव-गांव, गली-गली में अवैध शराब की बिक्री जैसे स्थानीय विषयों पर भी क्षेत्रीय विधायक को घेरा.

सभा के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाल कर नारेबाजी के साथ पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया. विधायक कार्यालय घेराव के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश भी की.

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages