नगर पालिका उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य हेतु 4 सदस्यों का निर्वाचन संपन्न, जाने कौन - कौन बने अपील समिति सदस्य - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Thursday, 6 March 2025

नगर पालिका उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य हेतु 4 सदस्यों का निर्वाचन संपन्न, जाने कौन - कौन बने अपील समिति सदस्य


 कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव संपन्न होने के उपरांत प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया। प्रथम सम्मिलन का आयोजन नगर पालिका परिषद कवर्धा सभाकक्ष में किया गया। प्रथम सम्मिलन में उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य का निर्वाचन पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैंकरा द्वारा संपन्न कराया गया।

 नगर पालिका परिषद कवर्धा में उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य का निर्वाचन समस्त पार्षदों की उपस्थिति मे कराया गया। सम्मिलन में आज अध्यक्ष सहित 26 पार्षदगण उपस्थित रहें व 01 पार्षद अनुपस्थित रहें। जिमसें सभी उपस्थित पार्षदों नें अपने मताधिकार का उपयोग कर उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य का चुना।


उपाध्यक्ष निर्वाचन

पीठासीन अधिकारी नरेन्द्र पैंकरा निर्वाचन अधिकारी में उपस्थिति में निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ।

उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु दो सदस्यों ने नाम निर्देशन फार्म भरा गया-जिसमें

1. धर्मेन्द्र बिन्नू महराज (कांग्रेस पार्टी)

2. पवन कुमार जायसवाल (भारतीय जनता पार्टी)

दो अभ्यर्थी होने के कारण पार्षदों से मतदान कराया गया।

जिसमें-धर्मेन्द्र बिन्नू महराज को 06 वोट एवं पवन कुमार जायसवाल को 21 वोट मिला। जिमसें पवन कुमार जायसवाल को उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।



अपील समिति सदस्य का निर्वाचन

अपील समिति सदस्य हेतु 4 सदस्यों का निर्वाचन संपन्न होना था निर्वाचन हेतु चार सदस्यों ने नाम निर्देशन फार्म भरा गया-जिसमें

1. भीखम दास कोसले (कांग्रेस पार्टी)

2. श्रीमती सीता धुर्वे (कांग्रेस पार्टी)

3. श्रीमती मनीषा साहू (भारतीय जनता पार्टी)

4. रिंकेश वैष्णव (भारतीय जनता पार्टी)

चार अभ्यर्थी होने के कारण पार्षदों से मतदान कराया गया।

जिसमें-भीखम दास कोसले (कांग्रेस पार्टी) को 05 वोट, श्रीमती सीता धुर्वे (कांग्रेस पार्टी) को 05 वोट एवं श्रीमती मनीषा साहू को 21 व रिंकेश वैष्णव को 21 वोट मिला। इस प्रकार मनीषा साहू व रिंकेश वैष्णव को अपील समिति का सदस्य चुना गया।

 उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पार्षदगणों ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई शुभकामनाएं दिये।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages