किसानों से लाखों रुपयों की ठगी करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Tuesday, 23 September 2025

किसानों से लाखों रुपयों की ठगी करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

 Kawardha News >> गन्ना किसानों से लगभग 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी ज्ञानप्रकाश को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और उसे  03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।



बता दे यह पूरा मामला थाना पाण्डातराई  का था जहां प्रार्थी रूपेश चंद्रवंशी पिता राजकुमार चंद्रवंशी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके ग्राम रूसे स्थित गुड़ फैक्ट्री को  ज्ञानप्रकाश गुप्ता  ने किराये पर लेकर संचालन किया था। एग्रीमेंट के अनुसार उसे 4,00,000 रुपये रूपेश चंद्रवंशी को, और 35 किसानों को कुल 12,64,076 रुपये, तथा मजदूरों को 2,27,120 रुपये और मैनेजर रमेश चंद्रवंशी को 90,000 रुपये देना  था। लेकिन ज्ञानप्रकाश द्वारा  19,31,196 रुपये का भुगतान न कर ठगी कर फरार हो गया  जिसे आज पुलिस द्वारा पकड़ा गया और थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 63/2024 धारा 420, 406, 409, 120 (B) लगाकर जेल भेजा गया है ।



No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages