ग्राम बंशापुर और आमदह में आज़ादी के बाद से अब तक सड़क निर्माण नहीं, आप के साथ ग्रामीणों ने किया कलेक्टर घेराव, - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Friday, 10 October 2025

ग्राम बंशापुर और आमदह में आज़ादी के बाद से अब तक सड़क निर्माण नहीं, आप के साथ ग्रामीणों ने किया कलेक्टर घेराव,


कवर्धा >> ग्राम पंचायत प्रंखैरा के आश्रित ग्राम बंशापुर एवं आमदह में आज़ादी के बाद से अब तक सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इस विषय को लेकर ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने कलेक्टर कार्यालय कवर्धा का घेराव कर धरना प्रदर्शन दिया बता दे खराब और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर पूर्व में भी कई ग्रामीणों के द्वारा अधिकारी को आवेदन देकर जानकारी अवगत कराई गई थी फिर भी अब तब न रोड़ बन पाया न ही समस्या का समाधान हुआ। अब इन आंदोलनकारियों का कहना रोड़ जब तक नई बनेगा ऐसे आंदोलन और विरोध होते रहेंगे।

इस आंदोलन में आप के जिला अध्यक्ष हुकुमत साहू, जिला सचिव ग्यानचंद साहू, जिला छात्र अध्यक्ष कमलकांत सिन्हा, तथा अनिल टेकाम तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रही जो प्रशासन को क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था की जानकारी दी गई।

कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए 10 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इस आश्वासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages