शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोप, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Saturday, 17 October 2026

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोप, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 


कवर्धा, 17 अक्टूबर 2026। कबीरधाम जिले में शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और शादी की बात पर गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मनेंद्रगढ़ जिले के ग्राम खड़गवां से पकड़कर कवर्धा लाया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

निजी संस्थान में काम के दौरान हुई थी पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 4 अक्टूबर 2026 को महिला थाना कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2025 में जिले के एक निजी संस्थान में काम करने के दौरान उसकी पहचान ओमकार श्रीवास से हुई थी। बातचीत और परिचय बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी करने का प्रलोभन दिया। आरोप है कि जुलाई 2025 से जून 2026 के बीच आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी की बात पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करने लगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि शादी को लेकर बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

फरार आरोपी को मनेंद्रगढ़ से पकड़ा

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 50/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 296, 115(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v), 3(2)(va) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। तलाश के दौरान आरोपी को ग्राम खड़गवां, जिला मनेंद्रगढ़ से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी ओमकार श्रीवास, पिता वीरेन्द्र श्रीवास, उम्र 21 वर्ष, निवासी सकरहा घाट, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम को 17 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देश पर की गई। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रमिला मंडावी और एसडीओपी आजाद/क्राइम प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देश में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना अभी जारी है।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages