जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड निरस्त करने का आरोप, मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Sunday, 18 October 2026

जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड निरस्त करने का आरोप, मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन कार्ड निरस्तीकरण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रायपुर के सुभाष नगर निवासी साकरा बानो का मामला सामने रखते हुए आरोप लगाया कि जीवित होने के बावजूद उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया, जिसके कारण उनका अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त हो गया और वे राशन के अधिकार से वंचित हो गईं। अकबर ने इस मामले में दस्तावेजी और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि किसी जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर राशन कार्ड निरस्त करना गंभीर मामला है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और साकरा बानो का राशन कार्ड तत्काल बहाल करने की मांग की।

अकबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 83.33 लाख राशन कार्ड प्रचलित हैं, जिनमें 274.04 लाख सदस्य पंजीकृत हैं। वहीं, लोकसभा में 22 जुलाई 2026 को दिए गए उत्तर का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2024 में 57,371 और वर्ष 2025 में 60,496 राशन कार्ड निरस्त किए गए। इस तरह दो वर्षों में कुल 1,17,867 राशन कार्ड निरस्त हुए।

उन्होंने राशन कार्ड निरस्तीकरण के आधार, सत्यापन प्रक्रिया और प्रभावित परिवारों को सूचना देने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सभी निरस्त राशन कार्डों की पारदर्शी समीक्षा की मांग की। अकबर ने खाद्य मंत्री से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि सरकारी रिकॉर्ड की त्रुटियों के कारण कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा के अधिकार से वंचित न हो।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages