कवर्धा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Tuesday, 6 October 2026

कवर्धा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


कवर्धा। शहर के वार्ड नंबर 11, समनापुर रोड पुल के पास स्थित अटल आवास में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक धुर्वे उर्फ छोटू ,पिता स्वर्गीय संतराम धुर्वे के रूप में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार छोटू धुर्वे अटल आवास का निवासी था। उसने अपने घर के पास स्थित राजा फुलवारी में एक चीकू के पेड़ पर फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलने के बाद कवर्धा 112 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल युवक ने किन परिस्थितियों और किस कारण से यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages