कवर्धा- जिले के शिक्षित बेरोजगार,पात्र अपात्र नवयुवकों को सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर, - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Thursday, 15 June 2023

कवर्धा- जिले के शिक्षित बेरोजगार,पात्र अपात्र नवयुवकों को सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर,


जिले के सभी थाना क्षेत्रों के माध्यम से सुरक्षा जवानों व अधिकारी सेवा के लिए ली जा रही भर्ती

कवर्धा- जिले के शिक्षित बेरोजगार, नवयुवकों, पात्र अपात्र नवयुवकों को सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है. जिला पुलिस प्रशासन एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के द्वारा विशेष भर्ती रैली क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र आरा जशपुर द्वारा कवर्धा जिले के सभी थाना क्षेत्रों के माध्यम से सुरक्षा जवानों व अधिकारी सेवा के लिए भर्ती ली जा रही है. भाग लेने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता मिनिमम दसवीं पास या स्नातक है. उम्र 21 से 35 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन मिनिमम 55 किलोग्राम है. इसके अलावा अभ्यर्थी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है.

सभी मापदंडों को पूर्ण कर लेने के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र जसपुर को एक माह प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा. प्रशिक्षण पूर्ण के पश्चात सभी को भारतीय पुरातात्विक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य के लिए नियुक्तियां प्रदान की जाएगी.जिले के सभी थाना क्षेत्रों के माध्यम से सुरक्षा जवानों व अधिकारी सेवा के लिए भर्ती ली जा रही है. 16 मई को थाना कुकदूर परिसर, 17 मई को थाना तरेगांव परिसर, 18 मई को थाना बोड़ला परिसर, 19 मई को थाना पंडरिया परिसर, 20 मई को थाना कुडा परिसर, 21 मई को थाना पिपरिया परिसर, 22 मई को थाना सहसपुर लोहारा परिसर और 23 मई को कवर्धा पुलिस लाइन परिसर अंतिम दिवस की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. इससे पूर्व 14 मई को रेंगाखार थाना परिसर और 15 मई को चिल्फी थाना परिसर में रैली आयोजित की गई. इच्छुक उम्मीदवार अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छाया प्रति 2 पासपोर्ट साइज फोटो चयनित अभ्यर्थियों को फार्म पंजीयन शुल्क के साथ अपने नजदीकी थाना क्षेत्रों में उपस्थित हो सकते हैं. अधिक एवं विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी या वेबसाइट से विजिट कर सकते है.

                         राकेश जायसवाल युवा पत्रकार 


No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages