न्यू हाईटेक बस स्टैण्ड से 26 जून से शुरू होगा बसों का पूर्णतः संचालन,यात्रियों के सुविधाओं के लिए चलेगी सीटी बस और ऑटो - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Thursday, 15 June 2023

न्यू हाईटेक बस स्टैण्ड से 26 जून से शुरू होगा बसों का पूर्णतः संचालन,यात्रियों के सुविधाओं के लिए चलेगी सीटी बस और ऑटो






कलेक्टर महोबे ने बस संचालक, आटो और जीप संचालकों सहित नगर पालिका अधिकारी और जिला परिवहन कार्यालय की संयुक्त बैठक ली

कवर्धा:-  कवर्धा बस एसोशियएन द्वारा आगामी 26 जून से कवर्धा के नए हाईटेक बस स्टैण्ड से पूर्णतः बस संचालन किया जाएगा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज यहां जिला कार्यालय में बस संचालक, आटो और जीप संचालकों सहित नगर पालिका अधिकारी और जिला परिवहन कार्यालय की संयुक्त बैठक ली। बैठक में आगामी 26 जून से हाईटेक बस स्टैण्ड से बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। बैठक में शहर से नए बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए यात्रियों के सुविधाओं के बारे में भी आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, सहित बस संचालक, आटो और जीप संचालक विशेष रूप से उपस्थित थे। कवर्धा शहर में नव निर्मित हाईटेक बस स्टैण्ड का लोकार्पण होने के बाद बसों का पूर्णतः संचालन अब 26 जून से होगा।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि 26 जून से सभी बसों, जीप का संचालन नव निर्मित हाईटेक बस स्टैण्ड से किया जाएगा। नए बस स्टैंड में बस, जीप, आटो पार्किग, पेयजल, बैठक सहित अन्य सभी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने पुलिस विभाग को यात्रियों के सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस और जीप की स्टॉपेज के लिए निर्धारित स्थान का चिन्हांकन करने कहा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पुलिस की टीम पुलिस सहायता केन्द्र में उपस्थित रहेंगे। यात्री किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायतों को पुलिस सहायता केन्द्र में आकर अवगत करा सकते है।

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने कहा कि 26 जून से सभी बसों का संचालन नव निर्मित हाईटेक बस स्टैण्ड से किया जाएगा। इसके लिए माईकिंग कराने के लिए कहा है। जिससे की किसी भी यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने बस स्टेशन तक पहुंचने के लिए संकेतक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जीप का संचालन बस स्टैंड से होगा इसके लिए जीप संचालकों को जगह उपलब्ध कराई गई है।


शहर में यात्रियों के सुविधाओं के लिए चलेगी सीटी बस और ऑटो


नए बस स्टैंड से शहर तक पहुंचने के लिए यात्रियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सीटी बस और ऑटो का संचालन होगा। सीटी बस के लिए निर्धारित समय और रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए गए है। आटो और सीटी बस के लिए रेट का निर्धारण भी किया जाएगा। जिससे यात्रियों को समस्या नहीं होगी।  

यात्रियों के लिए 6 टिकट काउंटर, शुद्ध पेयजल, बैठक सहित विभिन्न सुविधा उपलब्ध



नव निर्मित हाईटेक बस स्टैण्ड में 6 टिकट काउंटर बनाएं गए है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सीसी टीवी कैमरा लगाएं गए है। शुद्ध पेयजल के लिए 02 वाटर कुलर और बैठक व्यवस्था के लिए 20 एयरपोर्ट चेयर भी लगाया गया है। महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाया गया है। यात्रियों के सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस सहायता केन्द्र संचालित की जा रही है। जीप, ऑटो, कार और मोटर सायकिल के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है।  


No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages