छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट आय-व्यय का ब्योरा नहीं यह संकल्पित बजट है:- पार्षद दीपक सिन्हा - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Thursday, 26 February 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट आय-व्यय का ब्योरा नहीं यह संकल्पित बजट है:- पार्षद दीपक सिन्हा



 कवर्धा। नगर पालिका वार्ड नंबर 11 पार्षद दीपक सिन्हा ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2026-27 को "जनविश्वास का बजट" बताते हुए कहा कि यह संकल्पित बजट है यह केवल आय-व्यय का ब्योरा नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ठोस कार्ययोजना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामीण, गरीब और किसान की प्राथमिकताओं को केंद्र में रखकर बनाया गया है। ग्रामीण अधोसंरचना, सिंचाई विस्तार, सड़क संपर्क, शिक्षा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने पर विशेष बल दिया गया है।

 साथ ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 'महतारी वंदन' जैसी योजनाओं को मजबूत वित्तीय आधार दिया गया है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होगी। युवाओं को व्यापार करने हेतु बैंक संबंधित लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्योग प्रोत्साहन से जुड़े कदम राज्य में नए अवसरों का सृजन करेंगे। पर्यटन और स्थानीय संसाधनों के विकास से विशेषकर आदिवासी अंचलों में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages