वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र और निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Sunday, 29 October 2023

वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र और निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां

 



रायपुर, /छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। दो चरणों में हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह है। ऐसे में मतदाता यह जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि मतदान के लिए उनका कौन सा केन्द्र है, उनका नाम किस भाग संख्या अथवा क्रमांक पर है। ऐसी प्राथमिक जानकारी सहित कई अन्य जानकारियाँ अब मोबाइल फोन पर ही देखी जा सकती हैं। 

सुगम मतदान की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप्प एक उपयोगी एप्लीकेशन है जो आम मतदाताओं को उपयोगी जानकारी त्वरित गति से उपलब्ध कराने में कारगर साबित हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में सतत प्रयास किया जाता है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने से कोई भी मतदाता वंचित न रहे। आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप (Voter Helpline App) की शुरूआत इसी उद्देश्य से की गई है। 



   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि यह एक बहुउपयोगी एप है। यह एंड्रॉयड (Android) एवं आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसमें मतदाता अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक) नम्बर डालकर बहुत ही आसानी से अपनी विधानसभा, पोलिंग बूथ एवं मतदाता सूची में सरल क्रमांक पता कर सकते हैं। 


वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र सहित किसी भी अन्य क्षेत्र के प्रत्याशियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें प्रत्याशी द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र भी देखा जा सकता है। इसके जरिए मतगणना दिवस को विधानसभावार परिणाम की अधिकृत जानकारी भी देखी जा सकती है। 

इस एप के माध्यम से निर्वाचन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत भी की जा सकती है। मतदाताओं की जागरूकता के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के संचालन संबंधी वीडियो भी देखे जा सकते हैं

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages