पंडरिया :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 29 अक्टूबर को पंडरिया में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। विदित हो की पंडरिया विधानसभा में 7 नवम्बर को प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों की सूचि जारी कर दी है। जगत प्रकाश नड्डा पंडरिया में होने वाले इस विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह भरेंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को लेकर भी जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के आगमन होगा।
विगत पांच वर्षों में पंडरिया में जिस तरह से विकास के नाम पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार हुए हैं उससे जनता में आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है। योजनाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, पंडरिया विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री, खुलेआम जुआ-सट्टा में बढ़ते अपराध ने समृद्ध पंडरिया को अंधकार में धकेल दिया है। वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ पंडरिया विधानसभा की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है।


