डड़सेना-कलार समाज ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका डड़सेना-कलार सामाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री समाज को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Wednesday, 7 June 2023

डड़सेना-कलार समाज ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका डड़सेना-कलार सामाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री समाज को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा


  बेड़मा : - मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल बीते कल केशकाल विकासखंड के ग्राम बेड़मा में आयोजित डड़सेना-कलार सामाज के संभाग स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मां दंतेश्वरी, भगवान सहस्त्रबाहु, बहादुर कलारिन और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डड़सेना-कलार समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को समर्थन मूल्य में 65 प्रकार की वनोपज खरीदी के लिए महुए के फूल से तौलकर आभार जताया। साथ ही सामाजिकजनों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने डड़सेना-कलार समाज के लिए केशकाल में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

  मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है। देवगुड़ी, माता गुड़ी, पेन गुड़ी का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही आदिवासी आस्था स्थलों का कायाकल्प भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन कर रहे हैं। जिसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार पहुंचते हैं, जिससे हमारी एक अलग पहचान बनी है। इसके साथ ही हमारे लिए गर्व की बात है कि हाल ही में हमने रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का सफल आयोजन किया। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां रामायण पर इतना भव्य आयोजन हुआ और देश ही नहीं विदेश के कलाकार भी इसमें शामिल हुए।


     मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में हमने बड़े फैसले लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की। किसानों का ऋण माफी किया। इस साल हम किसानों से 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि लॉक-डाउन की विपरीत परिस्थिति में भी हमने 17 रुपये किलो के महुआ को 30 रुपये प्रति किलो में खरीदने का काम किया और वनांचल के लोगों को आर्थिक स्थिरता दी। कोदो-कुटकी-रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत हमने की है, इससे किसानों की आय में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मक्का भी समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है।

    मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले हमारा यह प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है । उन्हें बड़े शहरों में काम मिला है, हमारे युवा रोजगार पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे है ताकि उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी हो। हमने पिछले 2 महीने में 48 करोड़ रूपए बेरोजगारी भत्ता के रूप में देकर युवाओं को सम्बल दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि डड़सेना-कलार समाज ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह समाज बहुत परिश्रमी है। उन्होंने इस दौरान समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भी दी।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages