अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ले जाने वाले शराब कोचिया को थाना रेंगाखार पुलिस ने किया गिरफ्तार - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Tuesday, 6 June 2023

अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ले जाने वाले शराब कोचिया को थाना रेंगाखार पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


कबीरधाम : - जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला  जगदीश उइके के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक  दुर्गेश रावटे द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ शराब, गाँजा बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक- 05.06.2023 को अवैध शराब बिक्री कर अवैध धन अर्जित करने की नियत से अवैध शराब रखकर ले जाने की मुखबीर से सूचना मिलने पर रेंगाखार से रोल जाने वाले रोड में रेड कार्यवाही कर आरोपी दुर्गेश कुमार पिता शिवराज सिंह धुर्वे उम्र 32 वर्ष साकिन बेंदा थाना चिल्फी जिला कबीरधाम के कब्जा से 17 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 3.060 बल्क लीटर, किमती 1360/ रूपये व नगदी रकम 200/ रुपये, कुल 1560/ रुपये को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक 19/2023 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages