महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा भव्य आयोजन भगवान भोलेनाथ की बारात में जमकर होगी आतिशबाजी - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Friday, 20 January 2023

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा भव्य आयोजन भगवान भोलेनाथ की बारात में जमकर होगी आतिशबाजी

 


कवर्धा
-महाकाल शोभायात्रा आयोजन समिति इस वर्ष विशेष आयोजन करने का फैसला लिया है नगर पािलका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि सकरी नदी के उद्गम से लेकर कवर्धा कबीरधाम जिले के अंतिम छोर तक नदी के जीर्णोद्वार का कार्य योजना बनाया गया है सकरी नदी का महत्व पुरातन काल से है किन्तु उपेक्षा का शिकार होने के कारण विलुप्त होने की स्थिति में आ गई थी जिसे कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने सकरी नदी के महत्व को समझते हुए जीवनदायिनी सकरी नदी के संरक्षण, संवर्धन का कार्य प्रारंभ करवाया गया। आज सकरी नदी प्रवाहमान है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सकरी नदी के महत्ता को बढाते हुए नदी में साधु संतो को शाही स्नान कार्यक्रम रखा गया है। शाही स्नान के साथ-साथ दिन भर कई भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। 

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम शाही स्नान होगा,उसके पश्चात् बुढ़ा महादेव मंदिर में भगवान महादेव की पूजा आरती एवं दोपहर 2 बजे से भगवान महाकाल की आरती के साथ शोभा यात्रा बुढ़ामहादेव मंदिर से बाजे गाजे-ढोल नंगाडे के साथ प्रारंभ होगा। जो नगर के मुख्य मार्गो से गुजरकर महामाया मंदिर पहुंचेगा। जहां भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। शोभा यात्रा के दौरान मुख्य चैक-चैराहों पर विशेष आतिशबाजी होगा। शहर के सजाने के साथ-साथ आयोजन समिति के द्वारा पूरे जिलेवासियों को महाशिवरात्रि के अवसर पर कवर्धा पहुंचने व महाकाल बारात में शामिल होने का न्यौता देने का फैसला लिया गया है ताकि हम सब मिलकर भगवान भोलेनाथ के त्यौहार महाशिवरात्रि पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाये। कार्यक्रम को विस्तार देने एवं भव्यता प्रदान करने जिले भर क बुद्विजीवियों एवं रूचि रखने वाले नागरिकों से समिति द्वारा रविवार को कवर्धा में बैठक रखा जावेगा।


शिवरात्रि पर्व में विशेष आकर्षण

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिरसा हरियाणा के विशेष रूप में भगवान शिव के शोभायात्रा में कलाकार शामिल होगें साथ ही सिख समुदाय द्वारा निकलने वाले यात्रा के दौरान होने वाले करतब ‘‘गतका पार्टी‘‘ का भी आयेाजन होगा एवं सरदार पटेल मैदान में विशेष भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, राजकुमार तिवारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, कलीम खान, नरेद्र देवांगन, प्रमोद लुनिया भीखम कोसले, अशोक सिंह, मोहित माहेश्वरी, सुनील साहू, दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, देवराज पाली, नीलकंठ साहू, महेन्द्र कुंभकार, नवीन जायसवाल, विजय राजपूत, संतोष अवस्थी, पितांबर वर्मा, प्रभाती मरकाम, अजय यादव एवं समस्त जिलेवासी लगे हुए है।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages