प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Friday, 30 December 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी.

पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया. डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया. गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है. लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने लिखा, मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से. 

 पीएम ने लिखा, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है. 


पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर लिया था हालचाल

इससे पहले बुधवार को शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी भी उनसे मिलने अस्पताल गए थे. यहां वह करीब डेढ़ घंटे उनके साथ रहे थे. डॉक्टरों से उनका हाल जाना था. इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए थे. पीएम से पहले उनके भाई सोमाभाई के अलावा गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल हीरा बा का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. 

100 साल की थीं हीरा बा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा जून में ही 100 साल की हुई थीं. हीरा बा के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया था और उनकी पूजा-अर्चना भी की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के पैर पखारे और गिफ्ट में शॉल दी थी.



No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages