सड़क दुर्घटना में घायल हुए भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ' - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Friday, 30 December 2022

सड़क दुर्घटना में घायल हुए भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत '

 Rishabh Pant Car Accident: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए हैं. घटना के बाद मर्सिडीज कार में भीषण आग भी लग गई थी. यह हादसा शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के रूड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ. स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 को बुलाकर पंत को अस्पताल में भर्ती कराया. अब यहां से ऋषभ पंत को देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है.


बता दें कि पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे. इस हादसे के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान आया है. उन्होंने बताया कि किस तरह यह एक्सीडेंट हुआ और वह बचकर किस तरह निकले. यदि पंत कार से नहीं निकल पाते और जरा भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता हथा. क्योंकि घटना के बाद कार में भीषण आग भी लग गई थी.विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले पंत


ऋषभ पंत ने बताया कि कार को वह खुद ही चला रहे थे. ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी. यही वजह रही कि कार डिवाइडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages