छत्तीसगढ़ : अपचारी बालक पोर्न वीडियो दिखाकर बच्ची के साथ किया रेप, फिर उसे मार डाला, हुआ गिरफ्तार - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Tuesday, 29 November 2022

छत्तीसगढ़ : अपचारी बालक पोर्न वीडियो दिखाकर बच्ची के साथ किया रेप, फिर उसे मार डाला, हुआ गिरफ्तार

बेमेतरा: 
थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 नवंबर को 10 वर्षीय बच्ची की लाश उसी के घर में फंदे पर लटकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने एक अपचारी बालक को पकड़ा है जिसने पोर्न वीडियो देखकर बच्ची के साथ दरिंदगी की और फिर उसे मार डाला। कल रात को बेमेतरा पुलिस अपचारी बालक को लेकर उसी घर में पहुंची, जहां ये वारदात हुई थी। क्राइम सीन रीक्रिएट कर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को बारीकी से समझा और पीड़ित परिजन से भी बातचीत की है। बेमेतरा थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि अपचारी बालक से पूछताछ व क्राइम सीन रीक्रिएट करने से मामले का खुलासा हुआ है। मामले की जांच अभी जारी है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 26 नवंबर की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है। जिसमें 10 वर्षीय लड़की अपने मामा की एक वर्ष की बेटी के साथ घर में अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। गांव का ही एक अपचारी बालक छत से भीतर कूदकर घर में घुसा और मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर मुंह बंद दिया जिससे वह बदहवास हो गई। होश आने पर बच्ची किसी को बता न दे इसलिए उसी के दुपट्टे का फंदा बना अपचारी ने उसे बरामदे में लटक रहे बांस के झुलना से फांसी पर लटका दिया। शव के पास प्लास्टिक की कुर्सी रख दी थी ताकि ऐसा मालूम हो कि बच्ची ने अपने आपको फंदे पर लटका खुदकुशी कर ली है।

क्राइम सीन को देखकर ही पुलिस को हत्या का संदेह हुआ था। मृत बच्ची की ऊंचाई करीब 4 फीट थी जबकि बरामदे में जिस बांस के झूलना पर उसकी लाश लटक रही थी, उसकी ऊंचाई लगभग 6 फीट थी। फंदे पर लटकी बच्ची की दोनों हथेलियां खुली हुई थीं जबकि आमतौर पर जब कोई खुद से फांसी लगाता है, तो मुट्ठी बंद या उंगलियां मुड़ी रहती हैं। इसी के आधार पर पुलिस मर्डर एंगल पर जांच में जुट गई थी। 

पुलिस ने बताया कि वारदात के समय मृतका के मामा की एक साल की बेटी घर में ही थी। अपचारी बालक उस बच्ची को घर के अंदर दरवाजे के पास लेटा दिया और फिर छत के रास्ते, जहां से आया था वहीं से फरार हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुन आस पडो़स के लोग इकट्ठा हुए। घर में पहुंचे लोगों ने बच्ची की लाश को फंदे पर झूलता देखा, तो अवाक रह गए। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। मृतका की नानी व मामी खेत में काम करने गईं थीं। नाना, मामा भी अपने-अपने काम से बाहर गए थे। उक्त वक्त घर में केवल मृतका और उसके मामा की एक साल की बेटी थी। अकेले होने के कारण बच्ची ने दरवाजे पर चटकनी अंदर से लगा दी थी।


No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages