जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कलेक्टर महोबे को बताई समस्याएं
कवर्धा :- कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जन चौपाल में जिले के दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। आज जन चौपाल में आए विकासखंड बोड़ला के ग्राम कांपा के कृषकों ने आदिम जाति सेवा सहाकारी समिति की प्रबंधक के कार्य में लापरवाही की शिकायत कलेक्टर से की गई। ग्रामवासियों ने बताया कि शासन द्वारा कृषकों के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है जिसकी जानकारी समिति प्रबंधक द्वारा कृषकों को नहीं दी जा रही है। जिससे ग्रामवासी शासन के योजना से वंचित हो रहे है। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संज्ञान में लिया और अधिकारी को जांच कर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, एसडीएम पी.सी. कोरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।Post Top Ad
Friday, 23 December 2022
Home
कबीरधाम
कवर्धा
छत्तीसगढ़
पंडरिया
रायपुर
कवर्धा : जनचौपाल में ग्राम कांपा के ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक के कार्य में लापरवाही की शिकायत की, कलेक्टर ने सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश
कवर्धा : जनचौपाल में ग्राम कांपा के ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक के कार्य में लापरवाही की शिकायत की, कलेक्टर ने सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश
Tags
# कबीरधाम
# कवर्धा
# छत्तीसगढ़
# पंडरिया
# रायपुर
Share This
About राकेश जायसवाल (पत्रकार)
रायपुर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Master of journalism and mass communication
(Guru ghasidas Central University Bilaspur Chhattisgarh)
Head office address:- amlidih Raipur
Office kawardha:- Raj Mahal chowk
7389975769 direct contact
.jpeg)
No comments:
Post a Comment