जननायक रामकुमार सिन्हा को अधिकृत नहीं करना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी भूल , लगातार 4 बार जनपद सदस्य रहे रामकुमार सिन्हा दंपत्ति 5 वीं बार चुनाव की तैयारी - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Tuesday, 4 February 2025

जननायक रामकुमार सिन्हा को अधिकृत नहीं करना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी भूल , लगातार 4 बार जनपद सदस्य रहे रामकुमार सिन्हा दंपत्ति 5 वीं बार चुनाव की तैयारी




kawardha news :- आज नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला पंचायत के अधिकृत प्रत्याशी की सूची जारी की गई। जिसमें सबसे चर्चित जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 की चर्चा सुर्ख़ियों में रही है। इसी क्षेत्र से सत्ता दल बीजेपी द्वारा क्षेत्र क्रमांक 11 से किसी भी प्रत्याशी को अधिकृत नहीं किया गया है। वहीं आज कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। जिसमें कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध जननायक रामकुमार सिन्हा प्रबल दावेदार थे जिन्हें नजर अंदाज करते हुए कांग्रेस पार्टी ने साहू समाज के चेहरे के नाम पर ग्राम मानिकचौरी के शिवप्रसाद साहू पूर्व सरपंच एवं ठेकेदार को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। 


रामकुमार सिन्हा की उपेक्षा कांग्रेस के लिए संकट

 

जननायक रामकुमार सिन्हा की उपेक्षा कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत भयंकर क्षति है। जिसकी पूर्ति किसी भी परिस्थितियों में नहीं किया जा सकता है। 


एक लाख से ज्यादा मनरेगा मजदूरों को दिलाया क्षतिपूर्ति 


रामकुमार सिन्हा ने एक लाख से ज्यादा मनरेगा मजदूरों को मजदूरी क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलवाने का कार्य किया है। ऐसे ही हजारों लोगों को राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपातकाल सेवाओं में निस्वार्थ मदद किया है। कोरोना काल में भी हजारों मजदूरों को घर वापस लौटाने और उनके पोषण, खाद्य सुरक्षा के इंतजाम किए थे। रामकुमार सिन्हा अपने क्षेत्र में लोगों का मसीहा और जननायक के रूप में प्रसिद्ध है। आधी रात हो या बरसते बारिश हर सुख दुःख में जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। 


ऐसे ही नहीं है लगातार 20 वर्षों से जनप्रतिनिधि 


रामकुमार सिन्हा दंपत्ति कवर्धा जनपद में लगातार 20 वर्षों से जनपद सदस्य के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस बार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से मैदान पर हैं। 


कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल को यह विचार करना चाहिए कि जननायक रामकुमार सिन्हा की उपेक्षा कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्हें सम्मानजनक तरीके से कांग्रेस पार्टी से अधिकृत करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए क्षेत्र की जनता की विश्वास और भावनाओं का आदर करना चाहिए। अब देखना लाज़मी होगी कि ऐसे कर्मठ और जुझारू लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को कांग्रेस पार्टी अपने साथ जोड़े रख पाती है या नहीं।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages