कबीरधाम : 1 दिसंबर से: शिक्षित युवाओं को रोजगार देने सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का आयोजन - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Tuesday, 29 November 2022

कबीरधाम : 1 दिसंबर से: शिक्षित युवाओं को रोजगार देने सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का आयोजन

 

कवर्धा : कलेक्टर जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने सभी थानों के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एस.आई.एस. इण्डिया लि. अनुपपुर एवं भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के परस्पर सहयोग से सुरक्षा सैनिको की भर्ती का कार्यक्रम 01 दिसंबर से 12 दिसंबर तक जिले के समस्त सभी 10 थानों में भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चयनित अभ्यर्थियां को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण रिजनल ट्रेनिंग एकेडमी अनुपपुर में देकर 65 वर्ष तक स्थाई नियुक्ति के साथ साथ बड़े औद्योगिक क्षेत्रां में पद स्थापित किया जाएगा।

एसआईएस इण्डिया लि. के डिप्टी कमाण्डेट रामकिशन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी थानों में प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक अलग-अलग भर्ती तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस भर्ती मेले के क्रम में 01 दिसंबर को थाना परिसर सहसपुर लोहारा, 02 दिसंबर को थाना परिसर बोड़ला, 03 दिसंबर को थाना परिसर पण्डरिया, 05 दिसंबर को थाना परिसर अजाक, 06 दिसंबर को थाना परिसर पिपरिया, 07 दिसंबर को थाना परिसर रेंगाखर, 08 दिसंबर को थाना परिसर कुण्डा, 09 दिसंबर को थाना परिसर भोरमदेव, 10 दिसंबर को थाना परिसर कोतवाली कवर्धा, 12 दिसंबर को पुलिस लाईन परिसर कबीरधाम में आयोजित किया जाएगा।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages