कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्राथमिक स्कूलों में इन दिनों त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 चल रही है। आज कक्षा पहली की गणित की परीक्षा थी, लेकिन परीक्षा से पहले ही शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ गई है।
मामला सामने आया है कि बच्चों को जो प्रश्न पत्र बांटे गए, वो आधे-अधूरे थे। प्रश्न पत्र तो दे दिया गया, लेकिन साथ में उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई। इससे भी बड़ी बात, प्रश्न पत्र में जो सवाल पूछे गए हैं, उनके साथ लगने वाले चित्र ही गायब हैं।
पेपर में क्या गड़बड़ी है? (तस्वीरों में साफ दिख रहा है)
2. प्रश्न क्रमांक 2, 4 और 5 में भी "दिए गए चित्र में रंग भरिए", "जोड़ी मिलाइये", "समूह बताइये" कहा गया है, लेकिन पेपर में एक भी चित्र मौजूद नहीं है।
अब बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर इस प्रश्न पत्र की जांच किसने की? क्या बिना जांचे-परखे ही इसे सीधे प्रिंट कर बच्चों में बांट दिया गया? मौके पर मौजूद शिक्षकों ने भी पेपर को बिना पढ़े ही बच्चों में वितरित कर दिया।
इस पूरी लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा। परीक्षा हॉल में बच्चे प्रश्न पत्र देखकर असमंजस में रहे।
इस मामले को लेकर जब CG LIVE MEDIA की टीम ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही, तो वे जवाब देने से कतराते नजर आए। गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि "इसका जवाब तो DEO साहब ही देंगे।"
अब देखना यह होगा कि भविष्य से खिलवाड़ करने वाले और इतनी बड़ी लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर जिला शिक्षा अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।




No comments:
Post a Comment