कवर्धा। कबीरधाम जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली, ए.एन.टी.एफ. और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में महिला के कब्जे से 68 पाव देशी प्लेन एवं मसाला शराब, कुल 12.240 बल्क लीटर, बरामद की गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 5,440 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 730 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को जुर्म-जरायम की पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवार पारा, लोहारा नाका, कवर्धा क्षेत्र में एक महिला अपने मकान के सामने खाली प्लॉट में देशी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रही है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ा।पुलिस ने महिला की तलाशी ली, जिसमें प्लास्टिक थैले से 180 मिली क्षमता वाली कुल 68 सीलबंद शराब की बोतलें बरामद हुईं। महिला के पास शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।पुलिस ने आरोपी सुन्हरी देवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, कवर्धा के खिलाफ सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 403/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 20 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment