कवर्धा की 22 वर्षीय युवती की धमतरी के CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Sunday, 27 September 2026

कवर्धा की 22 वर्षीय युवती की धमतरी के CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस


धमतरी/कवर्धा। धमतरी शहर के चर्चित CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में कवर्धा निवासी 22 वर्षीय युवती पिंकी मानिकपुरी का शव कमरे से मिलने के बाद हड़कंप मच गया। युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पिंकी मानिकपुरी कवर्धा शहर के राजमहल चौक, समनापुर पुल के पास रहती थी। धमतरी स्थित CG05 रेस्टोरेंट-लॉज के एक कमरे में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फिलहाल युवती की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।


घटना की जानकारी कवर्धा पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं, युवती के परिजन शव लेने के लिए धमतरी रवाना हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages