भीषण गर्मी को देखते 26 जून से प्रारंभ होंगे स्कूल, शिक्षा विभाग द्वारा जारी हुआ आदेश - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Wednesday, 14 June 2023

भीषण गर्मी को देखते 26 जून से प्रारंभ होंगे स्कूल, शिक्षा विभाग द्वारा जारी हुआ आदेश



 रायपुर, 14 जून 2023  ;- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के दिए गए निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन अवकाश की अवधि 16 जून से 25 जून तक बढ़ा दी गई है। स्कूल 26 जून से प्रारंभ होंगे।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में 16 जून 2023 से 25 जून 2023 तक वृद्धि करता है। प्रदेश में शालाएं 26 जून 2023 से प्रारंभ होंगी।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages