बजट प्रतिक्रिया; “कांग्रेस का यह चुनावी बजट, वास्तविकता से कोसों दूर”: नरेश साहू सांसद प्रतिनिधि - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Monday, 6 March 2023

बजट प्रतिक्रिया; “कांग्रेस का यह चुनावी बजट, वास्तविकता से कोसों दूर”: नरेश साहू सांसद प्रतिनिधि

 


कवर्धा :- प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया द्वारा अपने कार्यकाल के आज प्रस्तुत अंतिम बजट को दिशाहीन बताते हुए भाजपा के सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ने कहा कि इसमें प्रदेश के विकास को लेकर न कोई विजन दिखता है और न नियत। नए कार्यों की बात करना तो दूर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2018 के अपने पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के वादों को पूरा करने में भी इस पर कोई प्रावधान नहीं किया है। चाहे बात पूर्ण शराबबंदी करने को लेकर हो या फिर किसानों को दो साल के बोनस का विषय हो, मुख्यमंत्री ने इस पर कोई बात ही नहीं की। साहू ने कहा कि बजट में जो घोषणाएं की गई हैं वह सिर्फ चुनावी हैं। जिस तरह वर्ष 2018 के चुनावी घोषणों पत्र में लोक लुभावन वायदे कर प्रदेश की सरकार ने प्रदेशवासियों को छला था ठीक उसी तरह सरकार ने चुनावी वर्ष के अंतिम बजट में भी सिर्फ चुनावी घोषणाएं की है। जब तक इन घोषणाओं को अमली जामा पहनाया जाएगा तब तक सरकारी की पारी समाप्त हो जाएगी। साहू ने कहा कि यह चुनावी बजट से ज्यादा कुछ नहीं है जिसका वास्तविकता से कोई सरोकारनजर नहीं आता

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages