कामू बैगा व युवा साथियों ने मनाया वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Saturday, 24 June 2023

कामू बैगा व युवा साथियों ने मनाया वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

 कवर्धा :- 24 जून 2023 को ग्राम केसदा एवं ग्राम मुडवाही में आदिवासी युवा नेता कामू बैगा व युवा साथियों द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया 



 विदित हो कि कामू बैगा को ब्लैमेलिंग और अपहरण में फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और न्यायिक रिमांड में अगस्त 2022 से अप्रैल 2023 तक रखा गया था, इस दौरान आमजनों के बीच से उनका अस्तित्व डगमगाते नजर आ रहा था, हालांकि उनके समर्थक उनकी गिरफ़्तारी से काफी नाराज थे और आक्रोशित भी थे, कामू बैगा को इस दौरान अभिरक्षा में रहते हुए भी सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ा था एवं दूसरी तरफ मित्रों, शुभचिंतकों का साथ भी मिलता रहा था । मुकदमा चलता रहा और आखिरकार अंत में न्यायालय द्वारा उन्हें दोषमुक्त साबित कर रिहा कर दिया गया है । कामू बैगा ने इस पर अपने समर्थक साथियों समेत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है



 कामू बैगा नई ऊर्जा के साथ दोषमुक्त होने के बाद समाज सेवा के कार्य में लग गए हैं एवं प्रेरणादाई व्यक्तित्व जिन्होंने अपने राष्ट्र के लिए और आदिवासियों के लिए चिरकाल में कुछ किया है, उनके याद में कई अवसरों पर आयोजन करते रहते हैं इसी कड़ी में उनके निजग्राम एवं ग्राम मुडवाही में आदिवासी युवाओं एवं आमजनों के बीच वीरांगना रानी दुर्गावती के शहादत दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान कामू बैगा नें उपस्थित युवा ,महिला,पुरुष, और बच्चों को वीरांगना रानी दुर्गावती की साहसी गाथा को सुनाया और कहा आज हमे आदिवासी समाज के युवाओं में क्रांति लाने के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती और जयपाल सिहमुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, बिरसा मुंडा, वीर गुण्डाधुर जैसे क्रांतिवीरो की पुनः ज़रूरत हैं, हमारे समाज के पढ़े लिखें युवाओ को इतिहास जानने की जरूरत हैं क्योकि इतिहास तभी लिखा जा सकता है, जब खुद की नॉलेज अच्छी हो। कामू बैगा ने कहा कि आदिवासी सत्ता लाने के लिए सभी आदिवासी युवाओं को जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य करने की आवश्कता है युवाओं ने भी अपने पुरखों को याद करने में रुचि ली एवं वीरांगना रानी दुर्गावती के साहसी कृत्यों को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । ग्राम केसदा में  मदन धुर्वे , चंदन धुर्वे , हरिचंद धुर्वे , पप्पू नेताम ,तिजेश नेताम, संजय नेताम, नंदकुमार ,प्रहलाद धुर्वे, मुरवाही में  नरेंद्र मानिकपुरी सरपंच  लखन मेरावी उपसरपंच , फुलसिंग ,युवा नेता पोषण मेरावी, प्रह्लाद धुर्वे तीजेश नेताम ,कृष्णा धुर्वे ,धीरपाल सिंह कुशरे , धानसिंग टेकाम,कलम सिंह टेकाम भीखरू तिलगाम , बैगा प्राधिकरण सदस्य गहरू बैगा , महादेव बैगा , पंचू तिलगम वा ग्रामीण जन उपस्थित रहे.

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages