नया बस स्टैण्ड से सभी रूटो के बसों का आवागमन शुरू, पुराने बस स्टैंड पर शिफ्ट होगे सब्जी व्यवसायी - CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

CG LIVE MEDIA

Breaking

Home Top Ad

https://www.cglivemedia.com/p/blog-page.html

Post Top Ad

Ad Banner

Thursday, 13 July 2023

नया बस स्टैण्ड से सभी रूटो के बसों का आवागमन शुरू, पुराने बस स्टैंड पर शिफ्ट होगे सब्जी व्यवसायी

 


कवर्धा-13 जुलाई से नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड से सभी मार्गो पर यात्रियों का आवागमन शुरू हो चुका है नया बस स्टैण्ड में सभी यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ हाईटेक सविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाईटेक बस स्टैण्ड पेयजल, सफाई, लाईट व अन्य सभी सुविधा प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।



 नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड में यात्रियों की आवागमन को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी यात्रियों को नवीन बस स्टैण्ड में किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जावे। उन्होनें बताया कि आज ही नवीन बस स्टैण्ड से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव सहित अन्य क्षेत्रों से यात्रियों का आना जाना प्रारंभ हुआ है कुछ दिनों तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पडेगा तथा थोडा असुविधा होगा। इस असुविधा को भी जल्द ही दूर कर लिया जावेगा। उन्होनें बताया कि अच्छे कार्यो की शुरूवात करने के लिए थोड़ा परेशानी होती है फिर कुछ दिनों बाद वह परेशानी खत्म हो जाती है। उन्होनें सभी कवर्धावासियों से निवेदन किया है कि कवर्धा शहर से जाने वाले रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव व अन्य समस्त रूटों के बसों का संचालन नवीन बस स्टैण्ड से प्रारंभ हो चुका है। अपने यात्रा के लिए नवीन बस स्टैण्ड या निर्धारित स्टाप पर पहुंचकर अपना यात्रा प्रारंभ करें।


इन मार्गो पर होगी स्टॉपेज

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि यातायात विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य अधिकारियो से चर्चा उपरांत नवीन हाईटैक बस स्टैण्ड का सफल संचालन का शुरूवात किया गया है रायपुर जाने बस नवीन बस स्टैण्ड से निकलकर महेन्द्रा शो-रूम, राजनांदगांव की ओर जाने वाले बस ठाठ होटल होते हुए, बिलासपुर की ओर जाने वाले बस महेन्द्र शो-रूम, बायपास मार्ग, मिनीमाता चौक होते हुए बिलासपुर निकलेगी। उन्होनें बताया कि ऑटो का किराया भी निर्धारित किया गया है। 


पुराने बस स्टैंड पर शिफ्ट होगे सब्जी व्यवसायी

पुराने बस स्टैण्ड में अब नवीन बाजार के आसपास बैठने वाले सब्जी व्यापारियों को शिफ्ट किया जायेगा। जिसके लिए कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है अब जल्द ही एक ही स्थान पर सब्जी व्यवसायियों को शिफ्ट करने की कार्यवाही प्रारंभ की जावेगी।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages